लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह भाजपा में हुए शामिल, जोगी कांग्रेस ने किया था निष्कासित

तोपचंद, रायपुर। Lormi MLA Dharamjit Singh joins BJP: छत्तीसगढ़ की राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आई है। जनता जोगी से निष्कासित विधायक धर्मजीत सिंह आज भाजपा में शामिल हो गए है। 4 बार के विधायक धर्मजीत सिंह को केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने बीजेपी का गमछा पहनाकर सदस्यता दिलाई।

कौन है धर्मजीत सिंह

Lormi MLA Dharamjit Singh joins BJP: धर्मजीत सिंह ने लोरमी, तखतपुर ईलाके में मूलतः कांग्रेस से राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। धर्मजीत सिंह लोरमी से कांग्रेस की टिकट पर विधायक भी रहे। क़द्दावर नेता अजीत जोगी के बेहद करीबी धर्मजीत सिंह छजका के संस्थापक सदस्यों में एक थे।

वे छजकां की टिकट पर 2018 में लोरमी से चुनाव लड़े और जीते। लेकिन अजीत जोगी के निधन के बाद छजका अध्यक्ष अमित जोगी और सीनियर लीडर धर्मजीत सिंह के बीच अनबन ने गंभीर रुप लिया और छजका से उन्हें निष्कासित कर दिया गया।

लेकिन धर्मजीत सिंह राजनीतिक रुप से स्वतंत्र विधायक के रुप में विधानसभा में सदस्य बने रहे। धर्मजीत सिंह व्यवहार में कुशल व्यक्तित्व के हैं, उनके सभी दलों से मधुर संबंध रहे हैं, छजका अध्यक्ष अमित जोगी से तनाव की खबरों के बीच उनकी बीजेपी से खुली नज़दीकी चर्चा में थी। धर्मजीत सिंह को लेकर यह माना जा रहा था कि, वे अगला चुनाव बीजेपी की टिकट पर लड़ सकते हैं। अब वे भाजपा में शामिल हो गए है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त