8 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, 17 साल से थी सक्रिय

तोपचंद, सुकमा। 8 lakh prize woman Naxalite surrendered: सुकमा जिले में पिछले 17 वर्षो से नक्सल संगठन में सक्रिय इनामी महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। महिला नक्सली का नाम माड़वी मल्ले उर्फ गंगी है। सुकमा पुलिस के “पुना नर्कोम अभियान” नई सुबह, नई शुरुआत से प्रभावित होकर महिला नक्सली मुख्यधारा में लौटी है।

पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि आत्मसमर्पित महिला नक्सली से पूछताछ में बटालियन की कार्यप्रणाली एवं संगठन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिसका उपयोग आगामी अभियानों में किया जायेगा। महिला नक्सली से पुछताछ में खुलासा हुआ हैं कि लगातार कैम्पो के निर्माण एवं आपरेशनल कार्यवाहियों से बटालियन सहित सक्रिय नक्सली संगठनों का आधार क्षेत्र कमजोर/सिमटता जा रहा हैं।

Read More: छत्तीसगढ़ पुलिस के तीन अधिकारियों को मिला यूनियन होम मिनिस्टर मेडल, CM भूपेश बघेल ने दी बधाई

पिछले कुछ वर्षाे में बटालियन के बहुत से कैडर संगठन छोड़कर लगातार समय अंतराल पर भाग गये हैं। कैडरो में अविश्वास की भावना व्याप्त हैं। साथ ही समर्पित महिला नक्सली को प्रोत्साहन राशि दी गई और पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा। इस दौरान आकाश मरकाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रजत नाग उप् पुलिस अधीक्षक नक्सल आप्स सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया हैं।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त