विश्व आदिवासी दिवस पर आज सीएम जगदालपुर में 674.20 करोड़ रूपए की लागत के 2580 कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन

रायपुर, तोपचंद: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बस्तर और सरगुजा जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर इन दोनों आदिवासी बहुल जिलों को 1007 करोड़ 55 लाख रूपए की लागत के 2848 कार्यों की सौगात देंगे।

मुख्यमंत्री 8 अगस्त को बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर पहुंचेंगें तथा 9 अगस्त को जगदलपुर के पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में 674 करोड़ 20 लाख रूपए की लागत के 2580 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री जगदलपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सरगुजा जिले के विकासखण्ड मुख्यालय सीतापुर में विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होकर जिले को 334 करोड़ 23 लाख रूपए की लागत के 269 कार्यों की सौगात देंगे।

मुख्यमंत्री जगदलपुर में 523 करोड़ 87 लाख रूपए की लागत के 2118 कार्यों का भूमिपूजन तथा 150.32 करोड़ रूपए की लागत के 462 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसी तरह सरगुजा जिले के सीतापुर में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 143 करोड़ 48 लाख रूपए की लागत के 136 कार्यों का लोकार्पण तथा 190 करोड़ 75 लाख रूपए की लागत के 133 कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त