
नेशनल डेस्क, तोपचंद। देश में भीषण हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं झारखंड के रांची से गिरिडीह आ रही यात्रियों से भरी बस पुल के नीचे नदी में जा गिरी। हादसे में कम से कम 3 लोगों के मौत की खबर है। वहीं दो दर्जन लोग घायल बताये जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, रांची से गिरिडीह जा रही बाबा सम्राट बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए बराकर नदी में जा गिरी। हादसे से बस में बैठे सभी यात्री घायल हो गये वहीं 3 लोगों की मौत हो गई। ज्यादातर घायलों को गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कुछ को नवजीवन नर्सिंग होम तो कुछ को गोवर्धन लाल नर्सिंग होम भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि बस राजधानी रांची से गिरिडीह जा रही थी। तेज रफ्तार बर रास्ते में असंतुलित होकर बराकर नदी में जा गिरी। बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दी और बचाव कार्य में लग गए।

गिरिडीह के सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘घटना में तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है, जबकि 24 लोग घायल हैं।’ इस बीच, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस बचाव कार्य में लगे हुए हैं।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें