CG Political News: झूठी घोषणा वाले भाजपा के आरोप पर कांग्रेस ने दिया जवाब, बोले – हमने सभी घोषणाओं को पूरा किया …

रायपुर, तोपचंद : CG Congress Vs Bjp : छत्तीसगढ़ में चुनावी दंगल अब पूरी तरह सज चूका है। प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियां अपने अपने प्रत्याशियों का काम गिना रही है तो कही विपक्ष के दावों को झूठा बता रही है। ऐसे में  भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी(BJP former state president Vikram Usendi) ने कांग्रेस पर झूठी घोषणा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार की घोषणाओं पर अमल नहीं होता। 2 जनवरी 2021 को नारायणपुर की सभा में सड़क निर्माण की घोषणा की गई थी। लेकिन आज तक नारायणपुर से अंतागढ़ 50 किलोमीटर का मार्ग बनाने का काम आज तक शुरू नहीं हुआ है। प्रदेश की जनता को बेवकूफ बनाया गया है।

पलटवार करते हुए विकास ने कहा…

कांग्रेस विधायक व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय (Congress MLA and Parliamentary Secretary Vikas Upadhyay) ने इस आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि

हमने लगभग सभी घोषणाओं को पूरा किया है। बीजेपी के नेताओं ने चुनाव के पहले क्या वादा किया था, और चुनाव के बाद उनकी क्या सोच है। ये सबको पता है। 15 लाख सबके अकाउंट में आने की बात कही थी।  चुनाव के पहले हमने जनघोषणापत्र बनाया था। बीजेपी की 15 साल सरकार रही उसके बीच जनता की मांगों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने लड़ाई लड़ी। हमने अपने घोषणा पत्र के लगभग सभी घोषणाओं को पूरा किया है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त