आजादी के 76वें वर्ष पर भिलाई में निकलेगी 76 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा, हजारों लोग होंगे शामिल

तोपचंद, भिलाई। Tiranga Yatra of 76 kilometer will start in Bhilai: देशभर में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस बाद छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में इस अवसर पर कुछ खास होने जा रहा है। विधायक देवेेंद्र यादव हजारों शहर वासियों के साथ आजादी के 76वें वर्ष पर 76 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकालेंगे।

यह तिरंगा यात्रा आजादी दिलाने वाले वीर शहीदों की याद में निकाली जाएगी। इस यात्रा के दौरान नन्हें बच्चे महात्मा गांधी, भारत माता, सुभाष चंद्र बोष समेत महापुरूषों के रूप धारण करेंगे और यात्रा में शामिल होंगे। इसकी तैयारी की जा रही है।

Read More: CG News: संविदाकर्मियों को मिलेगा एकमुश्त वेतन वृद्धि, पेंशनरों के मंहगाई राहत में बढ़ोत्तरी

पिछले साल भी निकली थी भव्य यात्रा

बता दंे कि, हर साल की तरह इस साल भी विधायक देवेंद्र यादव तिरंगा यात्रा निकालने वाले है। इसके लिए तैयारी चल रही है। 12, 13 और 14 अगस्त को यह यात्रा निकाली जाएगी। शहर के सभी वार्ड और गलियों से होकर यात्रा निकलेगी जिसमें हजारों लोग शामिल होंगे। पिछले साल भी भव्य यात्रा निकाली गई थी।

साहस, बलिदान, शांति, सत्यता, पवित्रता, वैभव, संपन्नता के प्रतीक तीन रंगों से मिलकर बनता है हमारा तिरंगा। तिरंगे की आन बान और शान को बनाए रखते हुए भिलाई के हर गली मोहल्ले से 76 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा गुजरेगी। क्योंकि भारत के ह्रदय में बसता है भिलाई और भिलाई के दिल में बसता है तिरंगा। आजादी के 76 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 12 से 14 अगस्त तक भिलाई में तिरंगा पदयात्रा किया जाएगा जिसमें पूरे शहर वासी सादर आमंत्रित हैं।

देवेंद्र यादव, विधायक भिलाई

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त