रायपुर में डबल मर्डरः तलवार से हमला कर सौतेली मां और भाई की कर दी हत्या, बहन घायल

तोपचंद, रायपुर। Double murder in Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया है। उरला थाना क्षेत्र के सरोरा इलाके में एक युवक ने अपनी सौतेली मां और सौतेले भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं सौतेली बहन गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस आरोपी राजकुमार साहू को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

Read More: प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा आई फ्लू, मेडिकल्स में आई ड्रॉप्स का स्टॉक खत्म, इमरजेंसी में किया ऑर्डर

Double murder in Raipur: पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात लगभग 10-11 बजे के आसपास जब परिवार के लोग खाना खा रहे थे। तभी सौतेली मां हेमिन साहू ने राजकुमार साहू से कोई काम करने के लिए कहा। इसपर राजकुमार भड़क गया और तलवार से सौतेली मां, बहन और भाई रोहन साहू पर हमला कर दिया।

हमले में मां और भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बहन को अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त