कांकेर, तोपचंद। कोर्ट में पेश करने के दौरान फरार हुए बलात्कार के कैदी के मामले में SP ने सख्ती से एक्शन लिया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने 9 लापरवाह पुलिसकर्मियों को ससपेंड कर दिया। इस सम्बन्ध में जिला पुलिस मुख्यालय से विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है। पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया।
बता दें कि गुरूवार को कांकेर जेल में दाखिले के दौरान बलात्कार के मामले में विचारधीन एक कैदी मोहनीश पुलिसकर्मियों की लापरवाही के चलते उन्हें चकमा देकर फरार हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो थाने में इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद फरार कैदी की खोजबीन की गई। काफी खोजबीन के बाद आरोपी को गढ़िया पहाड़ के पास धर दबोचा गया।
हालाँकि पुलिसकर्मियों की लापरवाही को नजरअंदाज न करते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने तत्काल एक्शन लिया। बहरहाल पुलिस ने आरोपी कैदी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल दाखिल करा दिया हैं। वहीं पुलिसकर्मियों के ससपेंड होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें