ये है हमारे प्रदेश की शिक्षा! स्कूल की छत पर चढ़ाकर बच्चों से शिक्षक कटवा रहे पेड़, देखें तस्वीरें

तोपचंद, बालोद। बालोद जिले के एक स्कूल में बच्चों से पेड़ कटवाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, शिक्षक स्कूल की छत पर छात्रों को चढ़ाकर बड़े-बड़े पेड़ों को कटवा रहे है।

पूरा मामला डौंडी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बीटाल स्थित शासकीय माध्यमिक शाला का है। यहां खेलने की छुट्टी के दौरान शिक्षक द्वारा बच्चों को स्कूल की छत पर चढ़ाकर पेड़ों को कटवाया जा रहा है। जैसे की घटना कैमरे में कैद होने लगी तब शिक्षक ने बच्चों से मुख्यमंत्री पोषण वाटिका के लिए काम करवाने की बात कहते हुए पल्ला झाड़ने लगे।

Read More: देश के प्रधानमंत्री को इसलिए इस्तीफा देना चाहिए: राजेश लिलोठिया

लेकिन अब सवाल यह खड़ा होता है कि, क्या बच्चों को छत पर चढ़ाकर पेड़ कटवाना सही बात है। वो भी ऐसे बच्चे जो प्राथमिक स्कूल में पढ़ाई करते है। बड़े पेड़ों की कटाई करते कुछ तस्वीरंे भी सामने आई है जिसमें देखा जा सकता है बच्चे पेड़ों की शाखाएं काट रहे है। यह घटना शिक्षक और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। अब देखना होगा की शिक्षा विभाग इस घटना पर क्या कार्रवाई करता है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त