नारायणपुर कलेक्टोरेट में कर्मचारी की पिटाई के वीडियो पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने, एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप, जानें क्या है पूरा मामला

तोपचंद, रायपुर। Narayanpur viral Video: छत्तीसगढ़ से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक एक कर्मचारी को थप्पड़ जड़ता नजर आ रहा है। यह वीडियो भजपा नेता शेयर कर रहे है। इसमें दावा किया गया है कि, यह वीडियो नारायणपुर जिले के कलेक्टोरेट का है।

इस वीडियो को भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव, महामंत्री ओपी चौधरी सहित कई नेताओं ने शेयर किया है। बताया जा रहा है कि, वीडियो में जो युवक मारपीट करता दिख रहा है वह एनएसयुआई नेता है। वीडियो शेयर करते हुए भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है वहीं इसके जवाब में भी कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस और एनएसयुआई का दावा है कि, कर्मचारी ने कलेक्टोरेट में नौकरी लगाने के लिए महिला से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की थी। साथ ही भाजपा पर बलात्‍कारी का साथ देने का आरोप लगाया है।

Read More: CG News: 3 लोग आये आकाशीय बिजली की चपेट में, 1 की हुई मौत

देखें किसने क्या कहा?

भाजपा ने क्या कहा?

भाजपा ने अपने अधिकारिक ट्वीटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि, बड़े-बड़े मंत्रियों से लेकर NSUI के छर्रों तक में सत्ता का अहंकार सर चढ़कर बोल रहा है। छत्तीसगढ़ की जनता सब देख रही है, सूत समेत हिसाब बराबर करेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव बड़े-बड़े मंत्रियों से लेकर NSUI के कार्यकर्ताओं तक में सत्ता का अहंकार सर चढ़कर बोल रहा है। छत्तीसगढ़ की जनता सब देख रही है, सूत समेत हिसाब बराबर करेगी। बदलबो बदलबो ये दारी कांग्रेस के सरकार ला बदलबो।

भाजपा महामंत्री OP चौधरी ने कहा मुख्यमंत्री भूपेश जी एक बात सच सच बता दो यही है क्या आपका गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ ?

कांग्रेस ने किया पलटवार

कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि, देखो! देखो! देखो… इन निकम्मों का घटियापन देखो.. एक व्यक्ति एक महिला के साथ नौकरी के बदले में शारीरिक संबंध बनाने की मांग करता है। महिला को लगातार ब्लैकमेल करता है। फोन पर अश्लील मैसेज भेजता है। ऐसे व्यक्ति के साथ अरुण साव और भाजपा पार्टी खड़ी है। चंदेल का लड़का बलात्कार का आरोपी है। रमन का OSD यौन शोषण करता है। भानुप्रतापपुर में बलात्कारी को प्रत्याशी बनाते हैं। और अब ये ऐसे दरिंदों के साथ खड़े हैं।

NSUI के जिला अध्‍यक्ष ने कलेक्टर को लिखा पत्र

इस मामले में एनएसयूआई के नारायणपुर जिला अध्‍यक्ष विजय सलाम का एक पत्र भी वायरल हो रहा है। प्रदेश कांग्रेस की तरफ से जारी इस पत्र को सलाम ने कलेक्‍टर को लिखा है। इसमें कलेक्‍टर तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग की भर्ती के लिए महिला पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रेरित की शिकायत की गई है।

जानें क्या है पूरा मामला?

इस घटना के बाद कलेक्टोरेट में गहमागहमी का माहौल बन गया। कर्मचारी के कैबिन में जो युवक पिटाई करता दिख रहा है उसने घटना के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि, कलेक्टोरेट में रिक्त पदों पर भर्ती निकली थी। जिसमें उसकी पत्नी ने भी आवेदन किया था। भू-अभिलेख विभाग में पदस्थ बाबू ने उसे मैसेज किया और नौकरी लगाने के बदले उससे शारिरीक संबंध बनाने की डिमांड करने लगे। उसने बताया कि, मैसेज में वह अपनी पत्नी बनकर उस बाबू से बात कर रहा था। वहीं बाबू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, महिला ने पहले मैसेज किया था। नौकरी लगाने वाली बात पर वह गोल-मोल जवाब देता रहा।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त