CG News: इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे प्रदेशभर के संविदाकर्मी

तोपचंद, रायपुर। चुनाव आते ही छत्तीसगढ़ के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते जा रहे है। कई विभागों के कर्मचारियों ने जहां आगामी दिनों में प्रदर्शन का ऐलान किया है तो वहीं कई विभागों के कर्मचारी धरना स्थल पर अपनी मांगों को मनवाने डटे हुए है।

Contract workers sitting on indefinite strike demanding regularization: इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ सर्वविभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले संविदा कर्मचारी बड़ा आंदोलन कर रहे है। ये कर्मचारी नवा रायपुर के धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे है। अपनी नियमितीकरण की एक सूत्रीय मांग को लेकर पूरे प्रदेश भर से लगभग 10 हजार से ज्यादा संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन यहां जारी है। ये कर्मचारी नियमितीकरण की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल कर रहे है।

स्वास्थ्य कर्मचारी भी थे हड़ताल पर

आपको बता दें कि, पिछले दिनों प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। इससे प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरीके से चरमरा गई थी। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मिलने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल को स्थगित किया। अब 12 जुलाई को फिर से भूपेश कैबिनेट की बैठक होने वाली है। इस बैठक में कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: https://topchand.com/2023/07/10/cg-breaking-bhupesh-cabinet-meeting-will-be-held-on-july-12/

6 जुलाई को हुई बैठक में टिकी थी निगाहें

आपको बता दें कि, 6 जुलाई को भूपेश कैबिनेट की बैठक हुई थी। इस बैठक से प्रदेश के अनियमित कर्मचारियों और संविदा कर्मचारियों को काफी उम्मीद थी लेकिन उनके लिए कोई फैसला सरकार ने नहीं लिया। वहीं कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की। कर्मचारियों ने कहा कि, संविदा और अनियमित कर्मचारियों के लिए बैठक में कोई निर्णय नहीं होने पर उनमे आक्रोश है। अब हम आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त