बेटी ने डंडे से पीट-पीटकर पिता की कर दी हत्या, पत्नी की मौत के बाद बेटियों पर थी बुरी नजर, आरोपी गिरफ्तार  

तोपचंद, रायपुर। राजधानी रायपुर के तिल्दा इलाके में एक बेटी ने अपने पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। मृतक पिता की लाश लहुलुहान खाट पर पड़ा हुआ मिला। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं मामले में पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मृतक हुबलाल ग्राम बिलाडी में अपने परिवार के साथ रहता था। सोमवार की सुबह जब उसके परिजन घर पहुंचे तो देखा कि, खाट पर उसका शव पड़ा हुआ है। लाश पर चोट के गंभीर निशान भी थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

बेटी ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

पुलिस जांच में पता चला कि, मृतक की बेटी ने ही अपने पिता की हत्या की है। घर से पुलिस ने खुन सना डंडा भी बरामद किया। इसके बाद आरोपी बेटी कल्पना भारती (26 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर युवती ने अपना जुर्म कबूस कर लिया।

बेटियों पर थी पिता की बुरी नजर

बताया जा रहा है कि, मृतक की 9 बेटियां और एक बेटा है। कल्पना तीसरे नंबर की बेटी है। कोरोना के दौरान उनकी मां की मौत हो गई। इसके बाद से ही पिता उनको बुरी नजर से देख रहा था। हत्या के पीछे यह बड़ी संभावना भी जताई जा रही है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त