‘आदिपुरूष’ पर CG में गरमाई सियासतः डॉ. रमन बोले- हिंदुस्तान की संस्कृति में आजतक ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं किया गया

तोपचंद, रायपुर। Political heat in CG on ‘Adipurush’: सुपरस्टार प्रभास और कृति सेनन की मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष के डायलोग और दृश्यों पर मचा बवाल अब और बढ़ता जा रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिल्म के रिलीज होने के बाद इसका विरोध किया था। इसके बाद अब यहां के नेता लगातार फिल्म का विरोध कर रहे है और प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे है। इस फिल्म को लेकर अब पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का भी बयान आया है।

Political heat in CG on ‘Adipurush’: आदिपुरुष मूवी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि, विरोध और समर्थन की बात नहीं है। यदि रामायण के राम और हनुमान जी के चरित्र में जिस प्रकार चर्चा और बातचीत हो रही है। फिल्म में जिस प्रकार के डायलॉग उनसे बुलवाए गए हैं, यह असमानता है। इस प्रकार आज तक हिंदुस्तान की संस्कृति में इस प्रकार के शब्दों का उपयोग नहीं किया गया है। राम जन-जन में बसे हैं। राम के प्रति आदर और सम्मान भाव से सब कुछ होना चाहिए। यदि उसके विपरीत कुछ भी होता है तो उसका समर्थन बीजेपी नहीं करेगा।

Read More: https://topchand.com/2023/06/18/orange-alert-issued-for-heavy-rains-in-this-state-will-affect-neighboring-states-as-well/

केंद्रीय राज्य मंत्री ने की प्रतिबंध लगाने की मांग

केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि, फ़िल्म आदिपुरुष, जो रामायण पर आधारित है। जिसमें हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम, माता जानकी, वीर हनुमान एवं अन्य चरित्रों का फिल्मांकन जिस तरीके से किया गया है पात्रों के मुंह से जिस प्रकार से भद्दे डायलॉग्स बोले गये हैं इससे करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। मैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से आशा करती हूं कि श्री राम के ननिहाल में इस फ़िल्म पर प्रतिबंध लगाने जल्द ही आदेश करेंगे।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त