
रायपुर, तोपचंद। राजधानी से खबर सामने आई है। यहां मीडिया की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़की राजनांदगांव की रहने वाली थी। जो कि कुशाभाऊ ठाकरे वि. वि. में पढाई कर रही थी। पुलिस मामले में जुटी हुई है। डॉक्टरों ने जान बचाने की कोशिश की लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव के महेंद्र नगर निवासी स्मृति ठाकुर (25) अपने पूरे परिवार के साथ रहती थी। उसने अपने रूम में दुपट्टा लगाकर फांसी लगाई जिसके बाद तत्काल परिजनों ने नीचे उतारकर उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद स्मृति को रायपुर रेफर कर दिया गया। सभी तरह के बचाने के प्रयास के बाद भी स्मृति ने रायपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।
फांसी की घटना रविवार की थी। जिसके बाद लगातार इलाज जारी था। मंगलवार को स्मृति की मौत हो गई। स्मृति कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय से MSC इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की पढ़ाई कर रही थी। वो चौथे सेमेस्टर की छात्रा थी। मामले की जांच में पता चला है कि परिवार वालों से विवाद के बाद गुस्से में उसने ऐसा कदम उठाया। हालाँकि अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। राजनांदगांव पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें