दूसरी पार्टी में नहीं जाएंगे स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेवः कहा- सभी ने किया था संपर्क… देखें वीडियो

तोपचंद, रायपुर। Health Minister TS Singhdev will not go to another party: आज सुबह अचानक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के बंगले पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी मौजूद थे। इस दौरान सभी ने मंत्री चौबे के स्वास्थ्य हाल जाना। साथ ही वहां बैठक भी हुई।

बैठक के बाद जब स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव बाहर निकले तब उन्होंने मीडिया से बात कि, इस दौरान दूसरी पार्टी में जाने के सवाल पर मंत्री सिंहदेव ने कहा कि, मैं कांग्रेस छोड़कर दूसरी पार्टी में नहीं जाऊंगा। जो जवाबदारी मुझे मिलेगी मैं काम करूंगा. कई दलों ने संपर्क किया यह सच्चाई है। यह सार्वजनिक तौर पर कहने की बात नहीं है, मैं सर्वजनिक कह भी नहीं सकता, नाम भी नहीं ले सकता लेकिन सही बात है सब ने संपर्क किया था। उन्होंने कहा कि एक चर्चा हो रही थी कि बाबा ने बोला है कि 100 जनम में भी भाजपा नहीं जाऊंगा। इस पर मैं कुछ नहीं बोलता तो बात आधी सिर रह जाती, तो मैंने पूरा खुलासा किया और सच्चाई यह है।

ये भी पढ़ें: कृषि मंत्री चौबे के बंगले में हुई बैठकः CM भूपेश, कुमारी शैलजा के साथ मंत्री सिंहदेव भी रहे मौजूद, प्रदेश अध्यक्ष ने बताई किन विषयों पर हुई चर्चा

बैठक में किन विषयों पर हुई चर्चा

बैठक को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कृषि मंत्री रविंद्र चौबे जी के निवास में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। संभागीय सम्मेलन प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 5 संभागों में पूरा कर लिया। आने वाले दिनों के लिए रोड मैप कैसे हो, कैसे कार्यक्रम तय करने हैं उसके बारे में विस्तार से चर्चा हुई है। अब हम लोग विधानसभा स्तर में ट्रेनिंग प्रोग्राम करने वाले हैं।

संकल्प शिविर का आयोजन होगा। इससे पहले हम लोग इसी महीने में बूथ चलो अभियान के माध्यम से हमारे वरिष्ठ नेता लगभग 10,000 बूथों में जाएंगे। बूथों का समीक्षा करेंगे और आने वाले दिनों के लिए वृहद रोड मैप के साथ जनता के बीच में जाएंगे। 2023 में हम लोग कैसे चुनाव लड़े उसकी तैयारियों को लेकर आज महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त