ED ने अरविंद सिंह को कोर्ट में किया पेशः मुक्तिधाम से किया था गिरफ्तार, चारों अन्य आरोपियों को भी किया जाएगा पेश

तोपचंद, रायपुर। Liquor scam in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ के कथित शराब घोटाला मामले में ईडी के अधिकारियों ने सोमवार को अरविंद सिंह (Arvind Singh) मुक्तिधाम से हिरासत में लिया था। इसके बाद आज यानी कि, मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया गया है। शराब घोटाला मामले में पहले से गिरफ्तार आबकारी अधिकारी एपी त्रिपाठी, अनवर ढेबर, त्रिलोक सिंह ढिल्लन और नितेश पुरोहित को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

आपको बता दें कि, ईडी ने छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ के कथित शराब घोटाले का दावा किया है। इस मामले में अधिकारी जांच कर रहे है और एक के बाद एक गिरफ्तारी भी हो रही है। इस मामले में ईडी ने अरविंद सिंह को भिलाई के मुक्तिधाम से गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें: Electric Scooter Blast in Bhilai: चार्ज के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटर में ब्लास्ट, पास में खड़ी कार जलकर खाक, छत भी क्रैक

दरअसल, अरविंद सिंह की मां के निधन की खबर के बाद अरविंद सिंह अपनी मां के अंतिम संस्कार के लिए भिलाई के रामनगर मुक्तिधाम में पहुंचा था। तभी सीआरपीएफ जवानों के साथ ईडी की टीम वहां पहुंच गई और अंतिम संस्कार के बाद अरविंद सिंह को गिरफ्तार किया गया। अरविंद सिंह अपनी मां के अंतिम संस्कार के समय जिन कपड़े को पहने थे उसी कपड़ों में आज कोर्ट पहुंचे।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त