
तोपचंद, भिलाई। 3 white tiger cubs in maitribag zoo: भिलाई के मैत्री बाग जू में सफेद शेरनी ने एक साथ तीन शावकों को जन्म दिया है। डेढ़ माह पहले यहां सुलतान (शेर) और रक्षा (शेरनी) से तीन नन्हें शावकों का जन्म हुआ था। तीनों शावक अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इसकी जानकारी जू प्रबंधन ने दी है।
मैत्रीबाग प्रबंधन और बीएसपी हार्टिकल्चर डिपार्टमेंट के डीजीएम डॉ. एनके जैन ने बताया कि, मैत्रीबाग उद्यान में डेढ़ माह पहले मादा शेरनी रक्षा ने 3 नन्हें शावकों को जन्म दिया था। इनके पिता का नाम सुलतान है। एक साल पहले भी सुलतान और रोमा ने भी एक नन्हें शावक को जन्म दिया गया था। जू प्रबंधन नियम के मुताबिक अपनी देखरेख में चार महीने तक इन तीनों शावकों को मां के साथ ही रखेगा।
ये भी पढ़ें: BHILAI NEWS : 40 से ज्यादा कबाड़ियों के ठिकानों पर पुलिस की दबिश, अलग अलग ठिकानों ने ताबड़तोड़ छापेमारी
डॉक्टरों की निगरानी में है तीनों शावक
डाक्टरों की पूरी टीम इन शावकों की विशेष देख रेख और निगरानी करेगी। उनका कहना है कि स्तनपान और अन्य कारणों से इन शावकों को डार्क रूम में रखा जाता है। मैत्री बाग में जन्मे नन्हें शावकों को भी डॉक्टर की ओर से अपनी निगरानी में रखा गया है। उनकी ओर से उन्हें मेडिसिन के रूप में विशेष प्रकार की विटामिन युक्त दवाइयां दी जा रही हैं। इससे वे हष्ट-पुष्ट और सेहतमंद बनेंगे।
सफेद शेरों की संख्या हुई 9
डॉ. जैन ने बताया कि, ढाई माह बाद जब ये तीनों शावक 4 महीने के हो जाएंगे तो इन्हें केज से बाहर लाया जाएगा। इसके बाद से इन शावकों को पर्यटकों के देखने के लिए रखा जाएगा। पहले से मौजूद 6 शेरों और 3 नए नन्हें शावकों को मिलाकर मैत्री बाग चिड़ियाघर में सफेद शेरों की कुल संख्या बढ़कर 9 हो गई है। इससे मैत्रीबाग जू में पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें