CG आबकारी विभाग में 37 लाख 95 हजार गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पहले शिक्षा विभाग में था पदस्थ

तोपचंद, धमतरी। 37 lakh fraud in excise department: धमतरी जिले के आबकारी विभाग में लाखों रुपए गबन करने वाले फरार आरोपी हर्षेन्द्र कुमार साहू (Harshendra Kumar Sahu) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अरोपी ने 2021 में आबकारी विभाग सीएसएमसीएल (CSMCL) में 37 लाख 95 हजार 524 रूपए की राशि की धोखाधड़ी की थी।

Dhamtari CSMCL Fraud News: पूरा मामला रुद्री थाना क्षेत्र का है। तत्कालीन आबकारी अधिकारी ने 2021 में सहायक ग्रेड 3 में पदस्थ हर्षेंद्र साहू के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर रुद्री थाने में धारा 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के बाद आरोपी फरार चल रहा था।

ये भी पढ़ें: ट्रेन टिकट बुक करते समय ले 1 रुपए से भी कम का बीमा, हादसे पर मिलेगा 10 लाख रूपये

क्या है पूरा मामला?

Dhamtari CSMCL Fraud News: आबकारी विभाग की ओर से शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी हर्षेन्द्र कुमार साहू (Harshendra Kumar Sahu) अपने पदस्थापना के दौरान सी.एस.एम.सी.एल के केशबूक लेखा से संबंधित समस्त कार्य करता था। लेनदेन से संबंधित चेक का संधारण भी हषेंद्र करता था।

इस दौरान धमतरी जिले के सी.एस.एम.सी.एल. के खाते से (CSMCL embezzlement of money from the account of) अलग अलग लोगों के नाम से जारी किये गये चेक की राशि 37,95,724 को फर्जी हस्ताक्षर कर अपने व अपने रिश्तेदारों के खाते में डलवाया कर धोखाधड़ी किया था। इस मामले में फरार आरोपी हर्षेन्द्र कुमार साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पहले शिक्षा विभाग में पदस्थ था आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी हर्षेन्द्र कुमार साहू शास० उ०मा०वि० सलोनी में सहायक ग्रेड 03 के पद पर पदस्थ था। वर्तमान में वो अभी निलंबित है। आरोपी हषेंद्र साल 2018 में जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश पर जिला आबकारी कार्यालय धमतरी में सहायक ग्रेड 03 के पद पर 01 जनवरी वर्ष 2021 तक पदस्थ था। इसी दौरान लाखों रुपयों की धोखाधड़ी को अंजाम दे दिया।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त