दंपति पर कुल्हाड़ी से हमला कर बेटी को किया अगवा, प्रेम-प्रसंग के चलते घटना को दिया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

तोपचंद, कांकेर। जिले के दुवाधा चौकी क्षेत्र में सो दंपति पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाले युवक को बीती रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लापता हुई नाबालिग को भी पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद किया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने नाबालिग को अपने साथ केशकाल पहाड़ी में अगवा कर बांधकर रखा था। आरोपी ने प्रेम प्रसंग के चलते दंपति पर जानलेवा हमला किया था।

दरअसल या पूरा मामला दुधावा चौकी क्षेत्र के बिहावपारा गांव का है। शुक्रवार की रात घर में सो रहे प्रताप शोरी और उसकी पत्नी ममता शोरी पर आरोपी अजय मरकाम ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान घायल पति ने दम तोड़ दिया। जबकि पत्नी का इलाज जारी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने उनकी नाबालिग बेटी को अगवा कर ले गया। आरोपी ने केशकाल की पहाड़ी में उसे बांधकर रखा था। किसी तरह से वह वहां से भाग निकली और अपनी जान बचाई। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त