CM भूपेश बोले- भाजपा गोठानों में वोट खोजने गए थे, न गाय का आशीर्वाद मिलेगा और ना ही राम का

तोपचंद, रायपुर। आरंग में राजीव भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि, भाजपा का काम राम नाम जपना पराया माल अपना है। भाजपा गाय और राम के नाम से वोट मांगती है। लेकिन न गाय की सेवा करती है और न राम का काम करती है। लेकिन हम महात्मा गांधी के राम राज्य के सपना सुराजी गांव के माध्यम से पूरा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: हेल्थ डिपार्टमेंट में Nursing officer के पदों पर निकली वैकेंसी, यहां जाने कितनी है सैलरी और क्या है सिलेक्शन प्रोसेस ?

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, हम गौ माता की सेवा कर रहे हैं। तीन साल से गौठान बना रहे हैं। लेकिन भाजपा के लोग कभी नहीं गए। अब चुनाव सामने आ रहा है, तो गाय खोजने के लिए गौठान जा रहे हैं। वे गाय खोजने नहीं वोट खोजने के लिए गए थे। लेकिन न तो गाय का आशीर्वाद मिलेगा, न राम का आशीर्वाद मिलेगा।

देश में छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा होती हैः सीएम भूपेश

राहुल गांधी का कहा था कि सभी व्यक्ति को महसूस होना चाहिए कि कांग्रेस की सरकार उनकी अपनी सरकार है। आज हम दावे से साथ कह सकते हैं कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार सबकी सरकार है, यही वजह है कि देश में आज गुजरात मॉडल की नहीं छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा होती है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमारी कोशिश है कि गरीब, किसान हो, मजदूर हो, सभी के लिए योजनाएं बनाई है। आज प्रदेश में एक लाख पांच हजार बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है। इस महीने 32 करोड़ रुपए दिए गए हैं, पिछले महीने 16 करोड़ रुपए दिए गए थे। आज मंदी का कोई असर छत्तीसगढ़ में देखने को नहीं मिल रहा है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त