युवती से मैट्रिमोनियल साइट पर नजदीकियां बढ़ाई फिर होटल ले जाकर किया रेप, आरोपी मर्चेंट नेवी ऑफिसर गिरफ्तार

तोपचंद, दुर्ग। जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां भोपाल के रहने वाले मर्चेंट नेवी ऑफिसर ने मैट्रिमोनियल साइट पर लड़की से रिश्ते की बात करते हुए नजदीकियां बनाई। इसके बाद ऑफिसर लड़की को लेकर होटल गया और वहां उससे शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार दुर्ग की रहने वाली एक युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। लड़की का आरोप है कि मध्यप्रदेश के ग्वालियर का रहने वाला मनीष शर्मा (36 साल) शादी का प्रलोभन देकर पिछले एक साल से उसका लगातार शारीरिक शोषण करता आ रहा है। मैट्रिमोनियल साइट से लड़की और आरोपी की पहचान हुई थी। दोनों के बीच शादी को लेकर चर्चा भी हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे को फोन करने लगे। दोनों में प्यार हो गया।

शादी का वादा कर लगातार किया दुष्कर्म

इसी बीच 13 सितंबर 2022 को मनीष लड़की से मिलने दुर्ग आया था। वो लड़की को साथ लेकर होटल पहुंचा और अपने कमरे में ले गया। वहां उसने शादी का वादा किया और लड़की से शारीरिक संबंध बनाए। तब से लेकर उसने लड़की से कई बार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन शादी के लिए हां नहीं बोला। जब लड़की को लगा कि उसके साथ धोखा हुआ है तो उसने इसकी शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी नागपुर से हुआ गिरफ्तार

शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने मनीष को थाने बुलाया, लेकिन वो फरार हो गया। पुलिस ने उसका मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया और उसे नागपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त