CM भूपेश बघेल आज रायगढ़ प्रवास पर, राष्ट्रीय रामायण महोत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल, देखें पूरा शेड्यूल

रायपुर, तोपचंद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर रायगढ़ के कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण तथा 465 करोड़ की लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से विमान से 11.30 बजे रायगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे रायगढ़ जिले के जिंदल एयरस्ट्रीप (पतरापाली) पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बघेल यहां से रायगढ़ कलेक्टोरेट पहुंचेंगे और वहां कार्यालय परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही 465 करोड़ रूपए की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 12.45 बजे से एक बजे तक श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3 बजे रायगढ़ के रामलीला मैदान पहुंचेंगे और वहां राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री संध्या 4.30 बजे रामलीला मैदान से जिंदल एयरस्ट्रीप के लिए रवाना होंगे और वहां से विमान से शाम 5.20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर वापस आएंगे।

Archi jain

My name is Archi Jain . Presently I am working in Topchand. com, here I am posted as copy editor and anchor. Before this I worked in Swadesh channel. I have completed my studies from KTUJM university .

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त