BJP करेगी 30 जून तक महाजनसंपर्कः कांग्रेस के बयान पर बोले साव- कांग्रेस नेता जनता का सामना नहीं कर पा रहे

तोपचंद, रायपुर। केंद्र में भाजपा सरकार के 9 साल पूरे होने के अवसर पर भाजपा अब महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर रही है। बीजेपी के महा जनसंपर्क अभियान को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार को आज 9 साल पूरे हुए हैं। यह 9 साल बेमिसाल रहा हैं।

देश के हर क्षेत्र में विकास के कीर्तिमान बनाए हैं। लोगों को केंद्रीय योजनाओं का लाभ मिला है। भारतीय जनता पार्टी ने आज से 30 जून तक एक वृहद महा जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा बनाई है। बीजेपी अलग-अलग वर्ग के लोगों के साथ सम्मेलन करेगी। यह महाजनसंपर्क अभियान विधानसभा स्तर पर, लोकसभा स्तर पर होने हैं। पार्टी ने अलग-अलग तीन क्लस्टर बनाए हैं।

ये भी पढ़ें: फर्जी दस्तावेज के आधार पर 40 एकड़ शासकीय भूमि का बना दिया पट्टा, ग्रामीणों की शिकायत पर तहसीलदार ने किया निरस्त

आज-कल 2 दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल सभा होगी। पूरे देश भर से लोग जुड़ेंगे और एक व्यापक जनसंपर्क अभियान भारतीय जनता पार्टी इस अवसर पर करने वाली है। जिसकी शुरुआत कल संवाद कार्यक्रम से हम लोग करने वाले हैं।

कांग्रेस घबराई हुई हैः साव

कांग्रेस के द्वारा जनसंपर्क टूटने वाले आरोप पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी आज छत्तीसगढ़ में कुछ कर नहीं पा रही है इसलिए इस प्रकार की बातें करती है। राजनीतिक दल को यह अधिकार है कि, अपनी बात को लेकर वह जनता तक जाए और वह हम करने वाले हैं। कांग्रेस छत्तीसगढ़ में घबराई हुई है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव घर-घर जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Tiger Attack : बाघ के हमले में किसान की मौत, वन टीमों को तैनात, सर्च ऑपरेशन जारी

कांग्रेस के बस्तर फोकस पर अरुण साव ने कहा कि, हर एक राजनीतिक दल को अपनी गतिविधियों को करने का अधिकार है। कांग्रेस पार्टी सम्मेलन करें हमें कोई दिक्कत नहीं है। पर आज छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के सरकार से छुटकारा चाहती है। कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता जनता का सामना नहीं कर पा रहे हैं। कांग्रेस ने जनता के लिए कुछ नहीं किया है इसलिए आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी घबराई हुई।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त