नाबालिग को शादी का झांसा देकर करते रहे दुष्कर्म, अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार..

संवाददाता : सुमित जालान

तोपचंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले की पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों के अलग-अलग मामलों में दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी दोनों लड़कियों को शादी का झांसा देकर साथ ले गए थे। इसके बाद उनके साथ दुष्कर्म किया।

दोनों ही मामले पेंड्रा थाना क्षेत्र के हैं। जहां 31 मार्च को स्थानीय लड़की के गायब होने पर परिजनों ने उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस उसे तलाश कर रही थी। इसी बीच रविवार को सूचना मिली कि, एक गांव में बच्ची को मकान में रखा गया है। इस पर पुलिस ने दबिश देकर लड़की को बरामद कर लिया। वहीं आरोपी लवकुश राठौर को अपहरण और दुष्कर्म मामले में पकड़ा है।

वहीं दूसरा मामला 12 मई का है। यहां भी परिजनों ने लड़की के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने लड़की को रायगढ़ से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया है। इस मामले में जमड़ीखुर्द निवासी आरोपी महेंद्र कुमार एक्का को पकड़ा है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त