कर्नाटक के 24 विधायक लेंगे आज मंत्री पद की शपथ, कुछ ही देर में शुरु होगा शपथ ग्रहण समारोह

नेशनल डेस्क, तोपचंद। कर्नाटक में आज कांग्रेस के 24 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस ने शपथ लेने वाले 24 विधायकों के नामों का एलान कर दिया है। इन विधायकों के शपथ लेने के बाद कर्नाटक सरकार की कैबिनेट में कुल मंत्रियों की संख्या 34 हो जाएगा।

शपथ ग्रहण समारोह बेंगलुरु राजभवन में सुबह करीब 11.45 बजे होगा। इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार दिल्ली में मौजूद थे और पार्टी आलाकमान के साथ मिलकर मंत्री पद के दावेदारों के नामों पर चर्चा कर रहे थे।

ये विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

जिन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी, उनमें एचके पाटिल, कृष्णा बाइरे गोंडा, एन. चेलुवरास्वामी, के. वेंकटेश, एचसी महादेवप्पा, ईश्वर खांदरे, कैथासांदरा एन राजन्ना, दिनेश गुंडु राव, सारनबासप्पा दर्शनपुर, शिवानंद पाटिल, तिम्मापुर रामप्पा बालप्पा, एसएस मल्लिकार्जुन, तंगादागी शिवराज संगप्पा, सरनाप्रकाश रुद्रप्पा, पाटिल मंकल वैद्य, लक्ष्मी आर. हेब्बलकर, रहीम खान, डी.सुधाकर, संतोष एस. लाड, एनएस बोसेराजु, सुरेश बीएस, मधु बंगरप्पा, डॉ. एमसी सुधाकर और बी. नागेंद्र का नाम शामिल है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त