बस्तर की बेटियों ने राष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में प्राप्त किए पांच गोल्ड और एक ब्रॉन्ज़ मेडल

तोपचंद, जगदलपुर। 6वीं राष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता, लखनऊ उत्तर प्रदेश में दिनांक 17 से 21 मई 2023 तक आयोजित हुई। जिसमें बस्तर जिला और बस्तर मार्शल आर्ट्स अकादमी की बेटियों ने 5 स्वर्ण और एक कांस्य पदक प्राप्त किया। जिसमे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पलक नाग ने फिर से सीनियर वेल्टर वेट में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

वही माही डोंगरे ने यूथ सी 57 किग्रा स्वर्ण पदक, येजीन श्रेया सुना ने यूथ सी 44किग्रा स्वर्ण पदक, तनुप्रिया दत्ता ने यूथ बी 44 कि.ग्रा. स्वर्ण पदक, सेमीकॉन्टेक्ट में श्रिया शर्मा ने बॉटम वेट में स्वर्ण पदक और माही मेश्राम ने यूथ ए 52 किग्रा. में कांस्य पदक प्राप्त किया। इन सभी खिलाड़ियों के प्रथम आगमन पर शहर में जोरों शोरों से स्वागत किया गया। ये सभी खिलाड़ी बस्तर मार्शल आर्ट अकादमी में प्रैक्टिस करते है ये दूसरा साल है जिसमें मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में बस्तर की बेटियों ने अपना जौहर दिखाया है और इतिहास रच रही है। जिन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए है वो आगामी होने वाले अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त