
तोपचंद, रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोला है। अरूण साव ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि, कंाग्रेस सरकार घोटालों पर घोटाला कर रही है। शराब घोटाला, चावल घोटाला, गोबर घोटाला, यह सरकार घोटालों पर घोटाला कर रही हैं।
साव ने आगे कहा कि, ईडी ने 121 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। यह बताता है कि कांग्रेस किस तरह राज्य में घोटाले दर घोटाले कर रही है।
ये भी पढ़ें: CG Heatwave Alert : प्रदेश में तापमान 46 डिग्री पार, धमतरी रहा सबसे गर्म, लू अलर्ट जारी
संसद भवन के लोकार्पण पर भी बोले साव
संसद भवन के लोकार्पण पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा कि, कांग्रेस पहले अपना स्टैंड क्लियर करे। कांग्रेस बताएं कि जब आदिवासी महिला राष्ट्रपति प्रत्याशी थी तब क्या आपने उस समय आदिवासी बेटी का अपमान नहीं किया।
ये भी पढ़ें: Raipur Breaking: भाई ही भाई का निकला जानी दुश्मन, मोबाइल नहीं देने पर पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट
साव ने आदिवासी समाज के साथ अन्याय का आरोप लगाते हुए कहा कि, आदिवासियों से 32 प्रतिशत आरक्षण छीना। कांग्रेस किस मुंह से आदिवासी सम्मान की बात करती है। संसद भवन के लोकार्पण का कार्यक्रम लोकसभा और राज्यसभा के सभापति ने शायद तय किया है। कल तक उसी संसद भवन का कांग्रेस विरोध कर रही थी। कांग्रेस पहले अपनी स्थिति स्पष्ट कर ले।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें