उड़ान के दौरान एयर इंडिया के विमान में लगे झटके, दिल्ली से सिडनी जा रही थी फ्लाइट, कई यात्री घायल

नेशनल डेस्क, तोपचंद। दिल्ली से सिडनी जा रहे एयर इंडिया के एक विमान में कई झटके ( Air Turbulence) लगे हैं। झटकों के कारण विमान में सवार कुछ यात्री घायल हो गए हैं। तभी हवा में विमान में झटके लगे। एयर टर्बुलेंस के दौरान घायल यात्रियों को सिडनी हवाई अड्डे पहुंचने के बाद चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इसकी जानकारी दी है।

डीजीसीए ने बताया कि यह घटना मंगलवार को उड़ान के दौरान घटी है। एजेंसी के मुताबिक, घायल यात्रियों को सिडनी एयरपोर्ट पर चिकित्सा सहायता दी गई। अभी कोई भी यात्री अस्पताल में भर्ती नहीं है। डीजीसीए ने एएनआई को बताया कि एयर इंडिया B787-800 विमान VT-ANY ऑपरेटिंग फ्लाइट AI-302 को गंभीर अशांति का सामना करना पड़ा। सात यात्रियों ने मामूली चोट की सूचना दी है। केबिन क्रू ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया।

फ्लाइट में थे डॉक्टर और नर्स
डीजीसीए ने बताया कि केबिन क्रू ने यात्रियों में एक डॉक्टर और नर्स भी मौजूद थी। उनकी मदद से घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। डीजीसीए ने ये भी बताया कि सिडनी में एयर इंडिया एयरपोर्ट मैनेजर ने चिकित्सा सहायता की। कुछ यात्रियों ने चिकित्सा सहायता का लाभ उठाया। अस्पताल में भर्ती होने की कोई आवश्यकता नहीं थी।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त