CM भूपेश का BJP पर निशानाः कहा- धर्मांतरण और सांप्रदायिकता इसके अलावा इन्हें कुछ आता नहीं

तोपचंद, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए धर्मांतरण और सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप लगाया है।

रायपुर के गोढ़ी गोठान में हुए मारपीट और बिरनपुर हिंसा को लेकर सीएम भूपेश ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, ये लोग लोग हिंसा करना चाहते है। सीएम बघेल ने कहा कि, मानलो आप दो भाई है, दोनों में झगड़ा करा दो तो एक मेरा समर्थक हो जाएगा। मतलब 50 प्रतिशत मेरा हो गया। ये थ्योरी पूरे देश में चल रहा है। ओडिशा, छत्तीसगढ़ में कहो। कर्नाटक में हिजाब कांड लाए थे। ये लोग लगातार यही कोशिश कर रहे है कि, जहां-जहां जाओ हिंसा फैलाओ।

ये भी पढ़ें: CGPSC पर लग रहे आरोपों पर CM Bhupesh ने कहा – क्यों माहौल खराब कर रहे हैं, कोई तथ्य है तो शिकायत कीजिये जांच होगी

इसके अलावा इन्हें कुछ आता भी नहीं है। धर्मांतरण और सांप्रदायिकता के अलावा इन्हें कुछ आता नहीं और यही कराएंगे। जनता देख भी रही है और समझ भी रही है कि, ये लोग केवल यही काम करते है और कुछ नहीं करते।

ईडी दबावपूर्वक काम कर रही है: CM भूपेश

सीएम भूपेश ने ईडी कार्रवाई पर कहा, छत्तीसगढ़ में ईडी अधिकारियों को परेशान कर रही है। थर्ड डिग्री टॉर्चर कर रही है। ईडी का रवैय्या जाँच का नहीं डराने का है। ईडी दबावपूर्वक काम कर रही है। डरा धमकाकर नाम बुलवाए जा रहे हैं। भाजपा का एजेंडा यहां नहीं चलने वाला। ईडी अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर काम कर रही है। ईडी अभी जाँच कर रही है उसकी जाँच 2020 में आईटी कर चुकी है।

सीएम ने डबल इंजन की सरकार वाले बयान पर कहा, डबल इंजन शब्द का प्रयोग मोदी शासन में हुआ है। डबल इंजन की सरकार जैसे कोई बात नहीं है।जरूरी नहीं है कि राज्य और केंद्र में एक पार्टी की सरकार हो कांग्रेस ने कभी ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं किया। कांग्रेस सभी राज्यों को एकजुटता पर विश्वास करती है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त