
तोपचंद, रायपुर। Rashtriya Ramayan Mahotsava in Raigarh: छत्तीसगढ़ में पहली बार राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन रायगढ़ में 1 जून से 3 जून तक तीन दिवसीय किया जाएगा। इस आयोजन को भाजपा ने कांग्रेस का चुनावी एजेंडा बताया है। इस बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी पलटवार किया है।
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के आयोजन को लेकर पूर्व मंत्री और पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि, जिन्होंने राम को छोड़ दिया उसे कोई नहीं बचा सकता। चुनाव नजदीक आ गया है, शायद राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन इसीलिए कराया जा रहा है। लेकिन इसमें श्रद्धा और भक्ति भी होनी चाहिए। केवल कार्यक्रम करने और दिखावा करने से कुछ नहीं होगा।
भगवान के प्रति आस्था जो है वह समय-समय पर यहां निकल रहे हैं और देख रहे हैं। कितनी आस्था है वह समय बताएगा लेकिन मैं समझता हूं कि इस मेले का जो आयोजन किया गया है एकमात्र नजदीक में चुनाव हैं और चुनाव में कितना उसका लाभ मिल सकता है इसके लिए है।
ये भी पढ़ें: लव मैरिज से बढ़ रहे तलाक के मामले, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बीआर गवई ने कही ये बात
रामायण महोत्सव पर मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इसका यही उद्देश्य है कि छत्तीसगढ़ में भगवान राम सबसे ज्यादा समय वनवास काल में बिताए हैं। यह उनका ननिहाल भी है। राम वन गमन परिपथ बना रहे हैं। रामायण प्रतियोगिता भी हमने कराया। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन भी हम लोग करा रहे हैं जिसमें देश के विभिन्न राज्य के कलाकार आएंगे, प्रस्तुतियां देंगे। विदेशी कलाकार भी आयेंगे क्योंकि रामायण का प्रभाव और राम का प्रभाव हिंदुस्तान में ही नहीं बल्कि इसके बाहर भी है तो उन देशों के कलाकार भी यहां आएंगे।
भाजपा के बयानों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हम लोगों ने राम वन गमन परिपथ अभी शुरू किया है क्या? यह 3- 4 साल से चल रहा है। गोधन या योजना अभी शुरू किए हैं क्या? यह 3 साल से चल रहा है। हम लोग चुनाव के हिसाब से नहीं करते। जो लोक संस्कृति है, लोक कला है उसको बढ़ावा देने के लिए हम लोग लगातार काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: CM भूपेश का BJP पर निशानाः कहा- धर्मांतरण और सांप्रदायिकता इसके अलावा इन्हें कुछ आता नहीं
CM भूपेश ने कहा – हम छत्तीसगढ़ की संस्कृति को दुनिया के सामने ला रहे है
पहले तो छत्तीसगढ़ को खदानों के नाम से जाना जाता था या नक्सलियों के नाम से जाना जाता था। अब दूसरे मामलों में भी लोग दांतो तले उंगली दबा लेते हैं कि छत्तीसगढ़ में यह सब चीजें हैं। किसी को पता नहीं था कि छत्तीसगढ़ में क्या-क्या है। अब हमारी सरकार आने के बाद सब चीजों को सजने का काम कर रहे हैं, उसे संवर्धित भी कर रहे हैं और उसे दुनिया के सामने प्रस्तुत भी कर रहे हैं।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें