2000 करोड़ के कथित शराब घोटाला मामला: कांग्रेस ने कहा – ED की कार्रवाई मनगढंत, सरकार को बदनाम करने की साजिश

तोपचंद, रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई जारी है। इसे लेकर कांग्रेस ने राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री संगठन, रवि घोष, महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, धनंजय सिंह ठाकुर शामे कई नेता मौजूद रहे। कांग्रेस ने 2000 करोड़ के शराब घोटाले में ईडी की कार्रवाई को मनगढंत और सरकार को बदनाम करने की साजिश बताया है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विगत 1 माह से ईडी द्वारा राज्य में 2019 से 2022 के तीन वर्षों में कथित शराब घोटाले में 2000 करोड़ रू. का भ्रष्टाचार होने एवं सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। इस पूरे मनगढ़ंत आरोपों की पटकथा 3 साल पहले शुरू हो गयी थी। आसन्न विधानसभा चुनावों को देखते हुये केंद्र सरकार ने ईडी के माध्यम से यह षड़यंत्र रचा है।

उन्होंने कहा कि आईटी की छापेमारी फेल हो गयी अपने साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाये। आईटी की उसी कार्यवाही को आधार बना कर ईडी कहानी गढ़ रही है। जब ईडी भी साक्ष्य नहीं प्रस्तुत कर पाई तो गन पॉइंट पर डरा धमका कर लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा सरकार को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। सरकार में बैठे लोगों का नाम लेने दबाव बनाया जा रहा है, डराया जा रहा, धमकाया जा रहा। ईडी द्वारा राज्य में गवाहों के साथ किये जा रहे अत्याचार के बारे में वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल द्वारा राज्य सरकार का सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रखते हुए यह बताया कि अनवर ढेबर, पप्पू ढिल्लन तथा सारे अधिकारियों (गवाहों) को मुख्यमंत्री जी का झूठा नाम लेने के लिये भी प्रताड़ित किया जा रहा है।

सुशील आनंद ने कहा कपिल सिब्बल द्वारा यह भी बताया गया कि इतनी बड़ी संख्या में अधिकारियों को प्रताड़ित करने का मुख्य उद्देश्य चुनावी वर्ष में राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को ठप्प करना मात्र है। देश के अन्य किसी भी भाग में ऐसी घटना कभी देखी सुनी नहीं गयी है। श्री सिब्बल के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए बेंच द्वारा ईडी के अधिवक्ता को जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त