

तोपचंद, नेशनल डेस्क. Karnataka Chunav Result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना अभी चल रही है। कांग्रेस को रुझानों में बहुमत मिल रहा है। कांग्रेस-124, भाजपा-70 और जेडी(एस)-23 सीटों पर आगे चल रही है। कर्नाटक में कांग्रेस को बढ़त मिलने के बाद पूरे देश के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मिठाई बांटी.
Karnataka Assembly Election Results: कर्नाटक में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई। रुझान भी सामने आने लगे हैं। 10 मई को सूबे की 224 विधानसभा सीटों पर 72.82 फीसदी लोगों ने वोट डाले थे। इस बार चुनाव में कुल 2,615 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है।
ये भी पढ़ें: Raipur Crime News: पार्षद संग मारपीट करने वाले महिला समेत सात आरोपी गिरफ्तार, जाने पूरा मामला?
इस मौके पर कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने अपने आवास से लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार को कनकपुरा विधानसभा क्षेत्र से 71.63% से ज्यादा मत मिले। उन्होंने भाजपा के आर. अशोक को हराया।
मुख्यमंत्री भूपेश ने BJP पर कसा तंज
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, कर्नाटक के नतीजे बिल्कुल उम्मीद के अनुकूल हैं। मोदी जी ने खुद को आगे रखकर वोट मांगा था तो यह मोदी जी की हार है…बजरंग बली की गदा भ्रष्टाचारियों के सिर पर पड़ी और भाजपा सरकार वहां से निपट गई. हिमालय से लेकर समुद्र तक कांग्रेस ने सफलता हासिल की है। जो लोग कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते थे, अब दक्षिण भारत भारतीय जनता पार्टी मुक्त हो गया है.
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें