हिमालय से समुद्र तक कांग्रेस की सफलताः CM भूपेश बोले- अब नहीं चलने वाला मोदी जी का जादू

तोपचंद, रायपुर। Karnataka Chunav Result: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। रुझानों में कांग्रेस को बहुमत हासिल हो गया है। इससे कर्नाटक समेत पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के दावे और बयानों पर पलटवार किया है।

सारे TV चैनलों से मोदी जी की फोटो गायब: CM भूपेश

सीएम भूपेश ने कहा कि, हिमालय से लेकर समुद्र तक कांग्रेस ने सफलता हासिल की है। जो कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते थे अब अब भाजपा दक्षिण भारत से मुक्त हो गया है। भाजपा को यह अहसास हो गया था कि, कर्नाटक में हारने वाले है और यही कारण है कि, सारे टीवी चैनल में मोदी जी की जगह नड्डा जी का फोटो लग गया है।

ये भी पढ़ें: Karnataka Chunav Result: रुझानों में कांग्रेस की जीत, CG के CM भूपेश ने बांटी मिठाई, बोले- बजरंगबली का गदा भ्रष्टाचारियों पर

मोदी का जादू चलने वाला नहींः सीएम भूपेश

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के लोग फिर मोदी जी की जगह योगी-योगी करने लगे, बुलडोजर की बात करने लगे। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से पहले हमारे अरूण साव जी को पता चल गया था। तभी बोलते थे कि, हम उत्तर प्रदेश की तरह यहां भी बुलडोजर चलाएंगे। उनको पता है कि, अब मोदी का जादू चलने वाला नहीं है। तभी वे योगी-योगी करने लगे थे और बुलडोजर की बात करने लगे थे।

ये भी पढ़ें: Odisha: झारसुगुड़ा उपचुनाव में दीपाली दास की 48000 मतों के अंतर सेजीत

सीएम बघेल ने कहा कि, कर्नाटक में आज जो सफलता मिली उसमें हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी, पूर्व अध्यक्ष सोनिया जी, पूर्व अध्यक्ष राहुल जी और प्रियंका जी सबको बधाई। साथ ही जो स्टेट लीडरशिप है, वहां के जो कार्यकर्ता है उनको भी बधाई। कर्नाटक की जनता ने जो फैसला दिया है उससे स्पष्ट है कि, भगवान बजरंब बली कांग्रेस के साथ है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त