Gajakesari Yog 2023: देवगुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में शुभ या फिर अशुभ प्रभाव पड़ता है। वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की युति से कई योग और राजयोग का निर्माण होता है। इस समय गुरु मेष राशि में विराजमान है। अब चंद्रमा भी मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं। बता दें कि चंद्रमा 17 मई को सुबह 7 बजकर 39 मिनट पर मेष राशि में संचार करेंगे और 19 अप्रैल को दोपहर 1 बजकर 35 मिनट तक रहेंगे। ऐसे में गुरु और चंद्रमा की युति हो रही है।
क्या होता है गजकेसरी योग ?
इसी बीच एक बार फिर से एक बेहद शक्तिशाली और शुभ योग का निर्माण होना है।दोनों की युति होने से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गजकेसरी योग का मतलब है हाथी के ऊपर सवार सिंह। इस योग को बहुत ही शुभ और उत्तम बताया गया है गजकेसरी योग को अत्यंत लाभकारी माना गया है। जानिए किन राशियों को मिल सकता है लाभ।
Gajakesari Yog 2023: गजकेसरी योग ज्योतिष में सबसे शक्तिशाली और शुभ योगों में से एक माना जाता है। इस योग का निर्माण तब होता है, जब चंद्रमा से एक केंद्र पर गुरु का कब्जा होता है। चंद्रमा 1, 4, 7 या दसवें घर में विराजमान होता है, तब गज केसरी योग के प्रभाव शुभ होते हैं। गुरु को अक्सर भौतिक धन और आध्यात्मिक ज्ञान का कारक माना जाता है।
दूसरी और चंद्रमा दया आनंद और समृद्धि के प्रतीक माने जाते हैं। ऐसे में गजकेसरी योग के निर्माण होने के साथ ही जातकों के किस्मत में ज्ञान में वृद्धि होती। अध्यात्म में रूचि होती है। इसके साथ ही भौतिक धन, संपदा और समृद्धि में वृद्धि होती है। गजकेसरी योग का लाभ तक सबसे अधिक मिलता है। जब गुरु के साथ कोई अशुभ प्रभाव देने वाले फल ना हो। हालांकि कुछ ग्रह वक्री होने के कारण अशुभ परिणाम देते हैं। वही मेष राशि में पहले से ही राहु विराजमान है। गजकेसरी योग बनने के कारण मेष राशि के जातकों को समृद्धि और धन की प्राप्ति होगी। हालांकि राहु उनके मानसिक प्रभाव के साथ खिलवाड़ कर सकते हैं।
गजकेसरी योग बनने से इन राशियों को मिल सकता है लाभ
मेष राशि (Gajkesari Yog in Mesh Rashi 2023:)
गुरु और चंद्रमा की युति मेष राशि में हो रही है। ऐसे में गजकेसरी योग इस राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकता है। इस राशि के लोग राजाओं के तरह रहने का मौका मिल सकता है। हर क्षेत्र में सफलता हासिल होने के साथ-साथ पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। हर काम में सफलता मिलने के आसार है।
मिथुन राशि (Gajkesari Yog in Mithun Rashi 2023:)
गुरु इस राशि में एकादश भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को गजकेसरी योग उच्च पद मिल सकता है। इस राशि के जातकों को भाग्य के साथ-साथ कर्मों का फल मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इसके साथ ही पिता की संपत्ति पर हक मिल सकता है।
तुला राशि (Gajkesari Yog in tula Rashi 2023:)
इस राशि के जातकों के लिए भी गजकेसरी योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। व्यापार में खूब मुनाफा मिलने के आसार है। हर क्षेत्र में लाभ ही लाभ मिल सकता है।
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
Disclamer : इस आलेख में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी और ज्ञान पर आधारित है। किसी भी जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य की सलाह अवश्य लें।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें