Jammu-kashnir: बारिश और बर्फबारी में फंसे कई लोग, बादल फटने की आशंका

नेशनल डेस्क। जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बर्फबारी हो रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि खराब मौसम के कारण पर्यटकों और खानाबदोश लोगों के रास्तों में फंसे होने की कई घटनाएं भी सामने आई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि घाटी के गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग और काजीगुंद इलाकों में सुबह-सुबह बर्फबारी हुई, जिससे सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं। मौसम विज्ञानियों ने जहां अगले 24 घंटों में मौसम की स्थिति में सुधार का अनुमान जताया है, वहीं मंगलवार को शाम में बादल फटने या आसमानी बिजली गिरने की आशंका भी जताई है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिन का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के सामान्य तापमान के मुकाबले लगभग 12 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

ये भी पढ़ें: अभी मैं थोड़ा व्यस्त हूँः CM भूपेश बोले- सरोज जी को पिक्चर दिखाना है तो डॉ रमन और उनके परिवार को दिखाएं

अधिकारियों के मुताबिक जहां पर्यटक बर्फबारी से सुखद आश्चर्य का अनुभव कर रहे हैं, वहीं खराब मौसम ने स्थानीय लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। उन्होंने बताया कि बेमौसम बर्फबारी के कारण कई खानाबदोश लोग और उनके मवेशी फंस गए हैं।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त