
धर्म डेस्क, तोपचंद। Bada Mangal 2023: हिंदी पंचांग के अनुसार, कल बड़ा मंगल है। इसे बुढ़वा मंगल भी कहते हैं। यह पर्व हर वर्ष ज्येष्ठ माह के पहले मंगल के दिन मनाया जाता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन लखनऊ स्थित अलीगंज के हनुमान मंदिर में मंदिर में उत्सव जैसा माहौल रहता है। बड़ी संख्या में भक्तगण हनुमान जी के दर्शन हेतु मंदिर आते है। इनमें मुस्लिम धर्म के अनुयायी भी शामिल रहते हैं। यह पर्व हनुमान मंदिर में धूम-धाम से मनाया जाता है।
मान्यता है कि त्रेता युग में जब प्रभु श्री राम अयोध्या के गुप्तार घाट पर जल समाधि लेने जा रहे थे, तब उन्होंने जाने से पहले अपने भक्त हनुमान को अपना मुकुट उतार कर दे दिया था और उन्हें अवध क्षेत्र का राजा घोषित कर दिया था और गुप्तार घाट पर नारायण गुप्त हो गए थे. इसलिए गुप्तार घाट का नाम गुप्तार रखा गया है. हनुमानजी को अवध क्षेत्र और लखनऊ का राजा कहा जाता है. वह अवध क्षेत्र के रक्षक हैं. रक्षक होने के नाते लोग उनकी कृपा पाने के लिए ही बड़े मंगल को मनाने लगे।
बता दें कि ज्येष्ठ माह के हर मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है. इस बार पहला बड़ा मंगल 9 मई 2023 को है. पुराणों के अनुसार ज्येष्ठ माह के मंगलवार को हनुमान जी की पहली बार श्रीराम से भेंट हुई थी. इस साल बड़ा मंगल 9, 16, 23 और 30 मई को मनाया जाएगा। बड़े मंगलवार के दिन पूजा के समय इन मंत्रों का जरूर जाप करें।
- ओम ह्रां ह्रीं ह्रं ह्रैं ह्रौं ह्रः॥ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्। ओम हं हनुमंताय नम:
- आदिदेव नमस्तुभ्यं सप्तसप्ते दिवाकर। त्वं रवे तारय स्वास्मानस्मात्संसार सागरात।
- अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं, दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्।। सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं, रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि ।।
- ओम नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।
- ॐ धरणीगर्भसंभूतं विद्युतकान्तिसमप्रभम कुमारं शक्तिहस्तं तं मंगलं प्रणमाम्यहम।
6.ॐ क्षिति पुत्राय विदमहे लोहितांगाय
- ॐ अं अंगारकाय नम: ॐ भौं भौमाय नम:” ऊँ नमो भगवते पंचवदनाय पश्चिमुखाय गरुडानना मं मं मं मं मं सकल विषहराय स्वाहा।।
8.’ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा।’
- ॐ पूर्व कपि मुखाय पंचमुख हनुमते टं टं टं टं सकल शत्रु संहारणाय स्वाहा।
- ॐ नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा।
(डिस्क्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।)
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें