शादी से पहले इन 5 अभिनेत्रियों के साथ चला सिक्सर किंग युवराज सिंह का रोमांस

Yuvraj Singh romanced with 5 actresses : इस बात में कोई शक नहीं है कि युवराज सिंह(Yuvraj Singh) की गिनती टॉप के ऑलराउंडर्स(all rounders) में की जाती हैं। इसका अंदाजा आप उनके आंकड़ों को देखकर लगाया जा सकता हैं। उन्होंने भारत को 2007 का टी20 वर्ल्ड कप(T20 World Cup) और 2011 का वनडे वर्ल्ड कप जितवाने में अहम भूमिका निभाई थी। अपने क्रिकेटिंग करियर के अलावा वो अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे है। ऑलराउंडर का नाम कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी (bollywood celebrity) के साथ भी जुड़ चुका हैं। तो आज हम आपको उन 5 बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे है जिनके साथ युवराज रिलेशन में रहे।

1) किम शर्मा (Kim Sharma)

इस लिस्ट में टॉप पर किम शर्मा अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हो गए है। युवराज अपने करियर के शुरूआती दौर में अभिनेत्री किम शर्मा के साथ काफी सीरियस रिलेशनशिप में थे।

दोनों ने लगभग 4 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि दोनों के अलग होने का कारण उनका परिवार था क्योंकि उनको युवी और किम का रिश्ता मंजूर नहीं था।

2) दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर दीपिका पादुकोण का नाम शामिल है। दोनों कई बार एक साथ पार्टीज करते हुए दिखाई देते थे। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे।

युवी ने एक बार कहा भी था कि वो अभिनेत्री को काफी पसंद करते हैं। हालांकि इन दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चला था।

3) नेहा धूपिया (neha dhupia)

युवराज और अभिनेत्री नेहा धूपिया के रिलेशनशिप की खबरें काफी सुनने को मिली थी। 2014 में दोनों सोफी चौधरी की जन्मदिन की पार्टी में एक साथ दिखाई दिए थे।

हालांकि युवी और नेहा का रिश्ता ज्यादा नहीं चला। दोनों आज भी काफी अच्छे दोस्त है। युवराज ने नेहा की शादी में भी शिरकत की थी। नेहा की शादी युवी के दोस्त और अभिनेता अंगद बेदी से हुई है।

4) रिया सेन (Riya Sen)

युवराज और रिया की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी और इसके बाद दोनों एक-दूसरे के साथ कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहे थे।

5) हेजल कीच (Hazel Keech)

युवराज सिंह ने बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच को काफी समय तक डेट किया और उसके बाद 30 नवम्बर 2016 को उनके साथ शादी के बंधन में बंध गए।

कपल इसी साल 25 जनवरी 2022 को एक बेटा के माता-पिता बने थे। उन्होंने अपने बेटे का नाम जोरावर सिंह रखा है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त