Swami Atmanand Shikshak Bharti 2023 : शिक्षित युवाओं के लिए शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की अंतिम तारीख

करियर डेस्क, तोपचंद। Swami Atmanand Shikshak Bharti 2023 : छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश को स्वामी आत्मानंद स्कूल की सौगात दी है। जो न केवल अभ्यर्थियों के लिए बल्कि शिक्षकों के लिए भी बेहतरीन साबित हो रही है। शिक्षित युवाओं के लिए शिक्षक बनने का सुनहरा मौका लेकर आई है। शिक्षकों की भर्ती के लिए कई जिलों में बंपर वैकेंसी निकाली गई है। गरियाबंद जिले के अंतर्गत विभिन्न विकासखण्डों में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में बंपर भर्तियां निकली है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

इस संबंध में भर्ती अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। भर्ती अधिसूचना के मुताबिक यहां कुल 81 रिक्त पदों के लिए संविदा भर्ती की जायेगी। इनमें स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल राजिम के लिए 9 पद, फिंगेश्वर में 17, मैनपुर में 12, गरियाबंद में 12, देवभोग में 21 एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल छुरा में 10 पदों पर भर्ती की जाएगी।

आधिकारिक वेबसाइट

योग्य उम्मीदवार जिले के वेबसाइट www.gariyaband.gov.in पर दिए गूगल फार्म लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

अंतिम तिथि

आवेदन की अंतिम तिथि 8 मई 2023 है जिसमे आप रात्रि 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त