Assam: युवा कांग्रेस अध्यक्ष 6 साल के लिए निष्कासित, इन दिग्गज नेताओं पर लगाए थे गंभीर आरोप

तोपचंद, नेशनल डेस्क। असम युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अंकिता दत्ता को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए शनिवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है।

अंकिता दत्ता ने भारतीय युवा कांग्रेस के प्रमुख श्रीनिवास बीवी पर उनका मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। इससे पहले उन्होंने भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष केशव कुमार के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

ये भी पढ़ें: Bemetara Violence: भाजयुमो मंडल अध्यक्ष के खिलाफ FIR, भड़काऊ पोस्ट का आरोप

कांग्रेस ने जारी किया आदेश

कांग्रेस की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति के सदस्य सचिव तारिक अनवर ने एक आदेश में कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष ने असम प्रदेश युवा कांग्रेस की अध्यक्ष डॉ. अंकिता दत्ता को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।’’

भाजपा ने साधा निशाना

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा की आईटी शाखा के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया, ‘‘यह कांग्रेस का महिला सशक्तिकरण का मॉडल है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला की शिकायत सुनने के बजाए उसे निष्कासित करना। जिस तरीके से अंकिता दत्ता को कांग्रेस ने निकाला गया है वह महिलाओं के लिए प्रेरणादायक नहीं है।’’ मालवीय ने कहा, ‘‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं, एक खोखला नारा है।’’

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi Vacating House: राहुल गांधी ने खाली कर दिया अपना सरकारी बंगला, लोकसभा सचिवालय को खुद सौंपगे चाबी

दत्ता ने किया ट्वीट

दत्ता ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘जब भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष केशव कुमार ने यौन उत्पीड़न किया और मीटू आया था। उन्हें हटने के लिए विवश होना पड़ा। अब छह महीने से बी वी श्रीनिवास द्वारा मानसिक उत्पीड़न और भेदभाव के बावजूद मुझे चुप रहने के लिए कहा गया है और कोई जांच शुरू नहीं की गयी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे पता है कि यह मेरा राजनीतिक करियर खत्म कर सकता है। यदि मुझे यही कीमत चुकानी है तो यही सही। मेरे भाजपा के किसी नेता से मिलने के बारे में, आप घर और कार्यालय का सीसीटीवी फुटेज देख सकते हैं जिसमें आप मुझे संभवतरू ट्रोल्स के बारे में पढ़ते हुए देखेंगे जो मेरे सहकर्मी फैला रहे हैं।’’

असम कांग्रेस ने दत्ता को उनकी कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इस नोटिस में उन्हें यह बताने के लिए कहा गया था कि उनकी कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जाए।

(भाषा इनपुट)

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त