Acid Attack In CG : शादी में घुसकर वर- वधु पर फेंका एसिड, आसपास खड़े दर्जन से ज्यादा लोग घायल, मौके पर मची चीख-पुकार

जगदलपुर, तोपचंद। जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। जहां एक अज्ञात व्यक्ति ने शादी में घुसकर वर-वधु के ऊपर एसिड फेंक दिया। जिससे दूल्हा-दुल्हन सहित दर्जन भर लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर विधायक अस्पताल पहुंचे। और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार भानपुरी के पास आमाबाल गांव में शादी समारोह चल रहा था इस दौरान अचानक लाइट चली गई। लाइट जाते ही अज्ञात व्यक्ति दूल्हा-दुल्हन पर एसिड फेंक देता है। जिसके बाद दूल्हा-दुल्हन के आसपास खड़े लोग भी एसिड अटैक का शिकार हो जाते हैं। एसिड अटैक से मौके पर चीखें उठ गई। तुरंत ही लोगों ने मोबाइल की टॉर्च जला कर घायलों को देखा और अस्पताल के लिए रवाना हुए।

गांव की 7 महिलाएं सहित 12 लोग एसिड अटैक का शिकार हो गए। वही मौके पर मौजूद स्थानीय विधायक की गाड़ी मैं सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। लाइट गोल होने से पता नहीं चल पाया कि एसिड किसने फेंका था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त