मनेन्द्रगढ़ हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया शोकः पीड़ित परिवारों की मदद के दिए निर्देश

तोपचंद, रायपुर। Manendragarh Accident: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खड़गवां विकासखण्ड स्थित बंजारीडांड में हुए हादसे में मृतकजनों के प्रति शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: CG Weather: गर्मी से मिलेगी राहत, आ रही ठंडी हवाएं, मौसम विभाग ने कहा…

उल्लेखनीय है कि बंजारीडांड के मौहारी पारा रोड लोहरिया नदी में छुही मिट्टी की खुदाई का काम चल रहा था। इसमें मिट्टी धसकने से चार मजदूरों की मौत हो गई। घटना स्थल में रेस्क्यू कार्य जारी है।

क्या है घटना?

4 laborers died due to mudslide: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में मिट्टी धंसने से 4 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में महिलाएं भी शामिल है। बताया जा रहा है कि, खुदाई के दौरान यह हादसा हुआ है।

Manendragarh Big News Today: मिली जानकारी के अनुसार, खडगवा थाना क्षेत्र का मामला है। यहां के ग्राम पंचायत बंजारीडांड के मौहारी पारा के लोहरिया नदी के पास यह हादसा हुआ है। नदी किनारे जब ये मजदूर खुदाई काम कर रहे थे तभी उपर से मिट्टी धरधराकर उनपर गिर गई।

इस हादसे में कई मजदूर दब गए। सूचना के बाद मौके पर खडगवा पुलिस पहुंची है। जेसीबी से रेस्क्यू किया जा रहा है। आशंका है कि और भी लोग दबे होंगे। फिलहाल अभी रेस्क्यू जारी है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त