Naxalite Attack on Vikram Mandavi: विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सलियों ने की फायरिंग

तोपचंद, बीजापुर। Firing on Vikram Mandavi’s convoy: बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सलियों ने फायरिंग की है। हालांकि इस घटना में कोई जनहानी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि, पद्देड़ा गांव के पास नक्सलियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है।

Firing on Vikram Mandavi’s convoy: जानकारी के अनुसार विधायक मंडावी गंगालुर से लौट रहे थे। इसी दौरान पद्देड़ा गांव के पास नक्सलियों ने उनके काफिले पर फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में विधायक सहित सभी लोग सुरक्षित है और वापस लौट आए हैं। इधर विधायक के काफिले पर हमला होने के बाद इलाके में सुरक्षाबलों ने सर्चिंग अभियान तेज कर दी गई है।

2019 में भीमा मंडावी, 2013 में भी नक्सलियों किया था हमला

बता दें कि, भाजपा नेता और दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी पर नक्सलियों ने 9 अप्रैल 2019 को हमला किया था। इस हमले में विधायक भीमा मंडावी, उनका ड्राइवर और तीन सुरक्षाकर्मी मारे गए। इससे पहले 2013 झीरम घाटी में कांग्रेस के काफिले पर नक्सलियों ने हमला किया था. जिसमें तत्कालीन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा सहित सुरक्षाकर्मियों व कांग्रेस नेताओं को मिलाकर करीब 30 से अधिक लोगों की जान चली गई थी.

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त