डॉ. रमन के बस्तर दौरे पर CM भूपेश ने ली चुटकी, कहा- हमारे मंच पर आना चाहते हैं तो आ जाएं

तोपचंद, रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को बस्तर आएंगी। वे जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में शामिल होकर जनसभा को संबोधित करेंगी। वहीं इसी दिन पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी बस्तर दौरे पर रहेंगे।

Read More: IPL 2023 में क्रिकेट फैंस पर मेहरबान दिल्ली मेट्रो, देखने जा रहे है मैच तो यह खबर आपके काम की है

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसपर चुटकी लेते हुए कहा कि,

अगर रमन सिंह भी मंच पर आना चाहते हैं तो आ जायें। वहीं बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा प्रियंका गांधी का विरोध किया जाएगा जिसे लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि रमन सिंह के कार्यकाल का 4 साल और हमारे 4 साल की तुलना कर लीजिए। इसमें कितने घटनाएं हुई हैं।

Read More: CG Breaking: इस जिले में भी धारा 144 लागू, धरना, रैली, सभा पर प्रतिबंध, हथियारों के साथ निकले तो होगी कार्रवाई…

मैंने तो विधानसभा में इसे रख दिया है और दूसरी बात यह है यदि यह आंदोलन करना चाहते हैं तो महंगाई के मामले में आंदोलन करें, हमारा साथ दें, हमारे साथ आ जाएं, पेट्रोल, डीजल, गैस का भाव बढ़ गया। अब तो दाल के दाम भी बढ़ने लगे हैं। इस पर रोक लगाने के लिए यदि केंद्र सरकार से मांग करना है तो आ जाएं हम उनका साथ दे दें।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त