Bemetara Violence: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव समेत बड़े नेता हिरासत में, जानें क्या है पूरा मामला…

तोपचंद, बेमेतरा। बेमेतरा जिले की घटना के विरोध में बिरनपुर जा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव समेत सभी भाजपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बीजेपी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को वैन और बस में भरकर गांव से से दूर ले जाया गया है। जिसके बाद अब स्थिति थोड़ी शांत हुई है।

आपको बता दें कि, सुबह से ही यहां पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी। पुलिस बल भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को पीछे हटाने की कोशिश कर रहा था मगर कार्यकर्ता लगातार आगे बढ़ रहे थे। अंत में शाम 6ः30 बजे के लगभग पुलिस ने भाजपा अध्यक्ष अरुण साव समेत तमाम कार्यकर्ताओं को और बड़े नेताओं को हिरासत में लिया है।

नेताओं को ले जाया गया दूर

अरुण साव के साथ आए लाभचंद बाफना को भी हिरासत में लिया गया है। उन्हें वैन में डालकर यहां से दूर ले जाया गया है ताकि स्थिति को नियंत्रण में लाया जा सके। वहीं बहुत से कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में ले लिया गया है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले तक यहां पर पथराव की स्थिति थी मगर उनकी गिरफ्तारी के बाद अब स्थिति थोड़ी शांत है।

आज छत्तीसगढ़ बंद

आपको बता दें कि, बेमेतरा में हिंसक घटना में युवक की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने आज छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान किया है। प्रदेशभर में इस बंद का व्यापक असर है। जगह-जगह चक्काजाम भी किया गया है। कई जगह तोड़फोड़ भी किया गया।

ये भी पढ़ें: सड़क पर बैठे BJP अध्यक्षः पीड़ितों से जा रहे थे मिलने, पुलिस ने रोका, धरने पर बैठे अरुण साव…

उपद्रवियों ने घर में लगाई आग

विहिप द्वारा छत्तीसगढ़ बंद के ऐलान के दौरान आज उपद्रवियों ने एक घर में आग लगा दी है। साथ ही जोरदार ब्लास्ट भी हुआ है जिससे इलाका दहल चुका है। आईजी आनंद छाबड़ा मौके पर मौजूद है। आईजी ने कमान संभाली है उनके नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने उपद्रवियों को भगाया। वहीं घर में रखे गैस सिलेंडर भी फ़ट गए हैं। वहीं पुलिस की मौजूदगी में फ़ायर ब्रिगेड की मदद से आग को बुझाने में सफलता मिली।

पत्रकार के सिर पर आई चोट

आपको बता दें कि, भाजपा नेताओं के प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी हुई। इस पत्थरबाजी में न्यूज कवरेज के लिए गए एक टीवी चैनल के पत्रकार के सिर पर पत्थर लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। पत्रकार का नाम शिवम मिश्रा है जो रायपुर में टीवी चैनल के रिपोर्टर है।

क्या है मामला?

मामला बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र का है। बिरनपुर गांव में शनिवार को 2 स्कूली छात्रों के बीच विवाद हुआ था। एक युवक ने छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी। जिसके कारण उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। परिजनों को जानकारी मिली तो दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होने लगी।

इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से 22 साल के युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी। कई लोग घायल हो गए थे। जानकारी के बाद, दुर्ग रेंज के आईजी आनंद छाबडा, बेमेतरा के एसपी, कलेक्टर के साथ ही कवर्धा, राजनांदगांव, दुर्ग के पुलिस अधीक्षक भी यहां पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस गांव में नजर बनाई हुई है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त