

तोपचंद, रायपुर। Youth Congress leaders attacked with knife: रायपुर में यूथ कांग्रेस के नेताओं पर चाकू से हमला किया गया है। हमला करने के बाद बदमाश फरार हो गए है। वहीं जानकारी मिलने के बाद यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और अपेक्स बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने थाने का घेराव किया।
Read More: CG BIG BREAKING: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, यहां प्लांट किया था IED
घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, तहसील कार्यालय के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर हो रहे विवाद को रोकने के लिए यूथ कांग्रेस के नेता पहुंचे थे। तभी कुछ बदमाशों ने यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा और प्रदेश सचिव आस मोहम्मद पर चाकू से हमला करके फरार हो गए।
यूथ कांग्रेस के नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।