सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता : मुठभेड़ में 5 माओवादियों को मार गिराया, 25 लाख के दो इनामी नक्सली भी ढेर

नेशनल डेस्क, तोपचंद। जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। जहाँ सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 5 माओवादियों को मार गिराया। इसकी जानकारी पुलिस ने दी। ये मुठभेड़ झारखंड के चतरा जिले की है।

Read More : CG BIG BREAKING: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, यहां प्लांट किया था IED

पुलिस ने बताया कि, कि मुठभेड़ राजधानी रांची से 160 किलोमीटर दूर लावालौंग पुलिस थाना क्षेत्र में चतरा-पलामू सीमा के पास हुई। इस अभियान में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन, जैप, आईआरबी के साथ-साथ पलामू और चतरा के जिला बल को तैनात किया गया था।

सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में पांच माओवादियों को मार गिराया और वहां से भारी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद बरामद किया गया है।

Read MOre : CG News: 30 लाख की 33 गाड़ियां जब्त, SP ने की इनाम की घोषणा…

25 लाख के दो इनामी नक्सली भी ढेर

जानकारी के मुताबिक, मारे जाने वाले नक्सलियों में 25 लाख के दो इनामी नक्सली गौतम पासवान और चार्लीस उरांव शामिल हैं। ये दोनों ही स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य (सैक) थे। इनके अलावा पांच लाख के तीन इनामी नक्सली नंदू, अमर गंझू और संजीत उर्फ सुजीत गुड़िया शामिल हैं। यह तीनों ही सब जोनल कमांडर थे।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

लड़ाकू विमान तेजस में पीएम मोदी ने भरी उड़ान, बोले- विश्व में हम किसी से कम नहीं … CUTE OWL PHOTOSHOOT : बेबी उल्लू की क्यूट अटखेलियां जीत लेंगी आपका दिल रणबीर कपूर और बॉबी देओल की दमदार एक्शन फिल्म ANIMAL का ट्रेलर रिलीज़ Mahindra Thar या Maruti Jimny कौन है दमदार Rashmika Mandanna की बोल्डनेस देख आपके भी निकल जाएंगे पसीने