
जगदलपुर, तोपचंद: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कांग्रेस की मशाल रैली में बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस की मशाल यात्रा रैली के दौरान अचानक आग लग गई जिसकी वजह से कांग्रेस के 8 कार्यकर्ता बुरी तरह उस आग में झुलस गए।

बता दें कि सभी को इलाज के लिए महारानी हॉस्पिटल लाकर भर्ती कराया गया है। वही
डॉक्टरों ने बताया कि एक कार्यकर्ता 40 फीसदी तक झुलस गया था। इसके अलावा लोग जिनकी हालत गंभीर है उनको रायपुर लाया जा रहा है। इनका नाम हिमांशु कश्यप और मनीष कश्यप( जिला महासचिव) है जो ज्यादा झूलसे हैं।
वही बाकी सब की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है । अन्य कार्यकर्ता 10 से 15 फ़ीसदी तक झुलस गए थे। सभी का इलाज जारी है।
क्या हुआ वहां ?
जिला कांग्रेस के बैनर तले जगदलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मशाल रैली निकाली। कांग्रेस भवन से निलकर रैली शहीद स्मारक की तरफ बढ़ रही थी, तभी संजय बाजार के नजदीक मशाल की आग भड़क उठी, जिसकी चपेट में 8 कांग्रेसी कार्यकर्ता आ गये।