भाजपा विधायक गिरफ्तारः हाईकोर्ट ने खारिज की थी जमानत याचिका, जानें क्या है मामला…

नेशनल डेस्क, तोपचंद। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी मामले में फंसे भाजपा के एक विधायक की मुश्किलें बढ़ गई है। कर्नाटक में चन्नागिरी के भाजपा विधायक के मदल विरुपक्षप्पा को गिरफ्तार (Madal Virupakshappa arrested) कर लिया गया है।

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने भाजपा विधायक की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान लोकायुक्त के वकील ने जमानत अर्जी पर कड़ी आपत्ति जताई थी। इसके बाद एकल न्यायाधीश की खंडपीठ ने जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।

Read More: IPS Abhisekh Pallava के काम की चर्चा पूरे सोशल मीडिया में, डॉ साहब आरोपियों की लेते है जमकर क्लास

क्या है मामला?

लोकायुक्त की भ्रष्टाचार रोधी शाखा ने कुछ दिन पहले ही विधायक के बेटे प्रशांत मदल को 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। प्रशांत मदल को लोकायुक्त अधिकारियों ने उसके कार्यालय से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था।

Read More: Raipur: गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर मारपीट करने वाला TI गिरफ्तार…

करप्शन विंग को भाजपा विधायक के कार्यालय से 1.7 और घर से करीब 6 करोड़ रुपये बरामद हुए थे। लोकायुक्त को रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। लोकायुक्त की इस कार्रवाई के बाद मदल विरुपक्षप्पा ने कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त