

@दिनेश नथानी
तोपचंद, कांकेर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर स्थित ग्राम केवटी में सशस्त्र सीमा बल के एक जवान की बीती रात उल्टी आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जवान अनिल कुमार जम्मू कश्मीर का निवासी था और केवटी के सशस्त्र सीमा बल में पदस्थ था।
Read More: 3 Idiots Sequel : किसी को नहीं मिली जानकारी, करीना और बोमन ने Video में जताई नाराजगी, मेरे बिना…
बीती रात जवान को अचानक उल्टी आई और श्वास नली में उल्टी फंस जाने से उसकी मौत हो गई। बीएमओ डॉक्टर अखिलेश ध्रुव ने बताया पोस्टमार्टम के अनुसार जवान को उल्टी आया था। इस दौरान उल्टी श्वास नली में फंस गया जिससे जवान की मौत हुई है।