भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ का लगाया आरोपः डॉ. रमन बोले- राहुल गांधी की फौज सिर्फ उनको बचाने में लगी है…

तोपचंद, रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पोस्टर पर कालिख पोतने और भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन की घटना की निंदा की है। साथ ही उन्होंने भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ का भी आरोप लगाया है।

दरअसल, यह मामला कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़ा है। मानहानि के केस में सजा के बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को आज रद्द कर दी गई है। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर के सामने प्रदर्शन किया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के पोस्टर पर कालिख पोत दी। इस दौरान भाजयुमो और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट और पथराव भी हुआ।

कानून से बड़ा कोई नहींः डॉ. रमन

इस पूरे मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार इस घटना की प्रतिक्रिया आ रही है यह न संविधान को मानते हैं, ना ही कानून को मानते हैं और ना ही न्यायालय का सम्मान करते हैं। यह कोई भारतीय जनता पार्टी का फैसला नहीं है। यह कोई प्रधानमंत्री का फैसला नहीं है। यह फैसला न्यायालय का है। कानून से बड़ा कोई नहीं होता। राहुल गांधी यदि समझते हैं कि वे कानून से बड़े हैं तो कानून से बड़ा इस देश में कोई नहीं है। संविधान से बड़ा कोई नहीं है।

Read More: डॉ. रमन का वीडियो शेयर कर CM भूपेश ने किया ट्वीटः कहा- नड्डा जी क्या भाजपा OBC को ‘छोटा आदमी’ मानती है?

डॉ. रमन ने आगे कहा कि, यह धारा 8, 4 में स्पष्ट हो चुका था कि उस समय रिप्रेजेंटेशन आफ पीपल्स एक्ट जब लाया गया था उस समय इसको रिलैक्सेशन के लिए लाया गया था। मगर वह रिलैक्सेशन हुआ नहीं उस बिल को फाड़ दिया गया। उस बिल का क्रियान्वयन नहीं हुआ और आज कानून के आधार पर 2 साल की सजा होती है। उसकी सदस्यता समाप्त होती है।

जो आचरण आज सड़क में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया, भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में जाकर तोड़फोड़ किया करना, हमारे प्रदेश अध्यक्ष के चेहरे पर कालिख पोतना और वहां इस प्रकार नारेबाजी करना यह सभी यह बात को बताता है कि यह संविधान को और कानून को मानने वाले नहीं है। राहुल गांधी की फौज सिर्फ और सिर्फ उनको बचाने में लगी हुई है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त